https://www.makeinmeezon.com/2022/03/Hemantkumarsongs.html
पार्श्वगायक -संगीतकार हेमंत कुमार



                       निर्देशक नंदलाल जसवंतलाल द्वारा सं. 1954 में अभिनेता प्रदीप कुमार तथा अभिनेत्री वैजयंती माला को लेकर फिल्म '' नागिन '' बनायी थी। उस दौर में  वह फिल्म काफी लोकप्रिय हुई थी। इस फिल्म को लोकप्रियता मिलने का मुख्य कारण  फिल्म का संगीत था। 

             '' बॉलीवुड '' की फिल्म '' नागिन '' को संगीत देनेवाले संगीतकार हेमंत कुमार थे, उनका वास्तविक नाम हेमंत मुखोपाध्याय था उन्हें फ़िल्मी  दुनिया में  ' हेमंतदा ' के  नाम से भी जाना जाता था। हेमंतदा को अपनी पहली व्यावसायिक फिल्म को काफी अच्छी सफलता मिली थी। इसी कारण उन्हें इस फिल्म के लिए फिल्मफेयर का पुरस्कार भी प्राप्त हुआ था। 

           फिल्म '' नागिन '' में गायक - संगीतकार हेमंत कुमार ने गीत भी गाए जिनमे - '' तेरे द्वार खड़ा एक जोगी '' और '' ओ जिंदगी के देनेवाले '' बहुत लोकप्रिय हुए थे। 

जन्म एवं प्रारम्भिक शिक्षा : -

           हेमंत कुमार का  जन्म उत्तरप्रदेश स्थित वाराणसी में 16 जून 1920 में  हुआ था। वैसे हेमंत कुमार का परिवार पश्चिम बंगाल स्थित बहारु गांव से सम्बंधित था। परिवार बीसवीं सदी में कोलकाता आकर वहीं बस गया था। इसी कारण उनकी प्रारम्भिक शिक्षा कोलकाता में हुई थी। 

            उन्होंने अपनी इंटरमीडिएट की शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात यादवपुर विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग की शिक्षा प्राप्त करने प्रवेश लिया था। संगीत के क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा से हेमंत कुमार ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी।

हेमंतकुमार द्वारा गाये गीत : -

1]  फिल्म '' अनारकली '' [1953] संगीतकार सी. रामचंद्र 

     गीत - '' जिंदगी प्यार की दो चार घडी ------''

             '' ऐ बाद ऐ सबा ज़रा आहिस्ता चल -----''

2] फिल्म '' नागिन '' [1954] निर्देशक नंदलाल जसवंतलाल संगीत हेमंत कुमार 

      गीत -  '' ओ जिंदगी के देनेवाले -----'' 

3] फिल्म '' प्यासा '' [1957] निर्माता - निर्देशक गुरुदत्त संगीतकार सचिनदेव बर्मन 

       गीत - '' जाने ओ कैसे लोग ------''

4] फिल्म '' सोलहवाँ साल '' [1958] निर्देशक राज खोसला संगीतकार सचिनदेव बर्मन 

       गीत  - '' है अपना दिल तो आवारा ------''

5] फिल्म '' गंगा जमना '' [1961] निर्देशक नितिन बोस संगीतकार नौशाद 

       गीत  - '' इंसाफ की डगर पे -------''

6] फिल्म '' बात एक रात की '' [1962] निर्देशक शंकर मुखर्जी संगीतकार सचिनदेव बर्मन 

        गीत  - '' ना तुम हमें जानो -------''

7]  फिल्म '' अनुपमा '' [1966] निर्देशक हृषिकेश मुखर्जी संगीतकार हेमंतकुमार 

        गीत  - '' या दिल की सुनो दुनियावालों -------''

8] फिल्म '' ख़ामोशी '' [1969] निर्देशक असित सेन संगीतकार हेमंतकुमार 

         गीत - '' तुम पुकार लो, तुम्हारा इंतज़ार है --------''

9] फिल्म '' जाल '' [1952] निर्देशक गुरुदत्त संगीतकार सचिनदेव बर्मन 

         गीत  - ''  सुन जा दिल की दास्तान --------''

10] फिल्म '' मजबूर '' [1964] निर्देशक नरेंद्र सूरी संगीतकार कल्याणजी - आनंदजी 

          गीत  - '' तुम है जो भी देख लेगा ------'' 

11] फिल्म '' दूर गगन की छाँव में '' निर्माता किशोर कुमार संगीतकार किशोर कुमार 

          गीत  - '' राही तू रुक मत जाना ---------'' 

12] फिल्म '' बहुरानी '' [1963] निर्देशक टी. प्रकाश राव संगीतकार सी. रामचंद्र 

         गीत - '' ईटल के घाल में तीतल --------''

13] फिल्म '' मुनिमजी '' [1955] निर्देशक सुबोध मुखर्जी संगीतकार सचिनदेव बर्मन 

        गीत  - '' ओ शिवजी बिहाने चले -------- '' 

14] फिल्म '' हाउस नंबर 44 '' [1955] निर्माता देवआनंद संगीतकार सचिनदेव बर्मन 

        गीत  - '' तेरे दुनिया में जीने से तो बेहतर है --------- ''

                 '' चुप है धरती,चुप है चाँद सितारे ----------- ''

              हेमंतकुमार ने पचास के दशक में हिंदी तथा बांगला फिल्मों में गायन ,संगीत निर्देशन के साथ फिल्मों का निर्माण भी किया है। उन्होंने '' बॉलीवुड '' की फ़िल्मी दुनिया में सं.1959 में फिल्म निर्माण के क्षेत्र में पदार्पण किया था। 

     हेमंतकुमार ने '' हेमंत बेला प्रोडक्शन '' के नाम से अपनी फिल्म कम्पनी की स्थापना की थी। उन्होंने अपने प्रोडक्शन के बैनर तले  मृणाल सेन के निर्देशन में बांगला फिल्म बनायी, जिसका नाम '' नील आकाशेर नीचे '' था।उनकी इस फिल्म को ' प्रेसिडेंट गोल्ड मेडल ' प्राप्त हुआ था। 

  '' नील आकाशेर नीचे '' की सफलता पश्चात हेमंतकुमार ने अपने होम प्रोडक्शन के बैनर तले फिल्म '' बीस साल बाद '' [1962], फिल्म '' कोहरा '' [1964], फिल्म '' बीबी और मकान '' [1966], फिल्म '' फ़रार '' [1965] और फिल्म '' ख़ामोशी '' [1969] आदि फिल्मों का निर्माण किया।

लता मंगेशकर के साथ गाये गीत :-  

                                              

                                                                                 
https://www.makeinmeezon.com/2022/03/Hemantkumarsongs.html
पार्श्वगायिका लता मंगेशकर


फिल्म '' अनारकली ''[1953], फिल्म '' नागिन '' [1954], फिल्म '' झनक झनक पायल बाजे '' [1955],फिल्म '' फ़रार '' [1955], फिल्म '' जाल '' [1952], फिल्म '' शतरंज '' [1969], फिल्म '' बहुरानी '' [1963],फिल्म '' हाउस नंबर 44 '' [1955]

हेमंतकुमार द्वारा संगीतबद्ध फ़िल्में :-

फिल्म '' आनंदमठ '' [1952] निर्देशक हेमन गुप्ता, फिल्म '' डाकू की लड़की '' [1954] निर्देशक हरीश, फिल्म '' नागिन '' [1954] निर्देशक नन्द लाल जसवंतलाल, फिल्म '' जागृति '' [1954] निर्देशक सत्यन बोस, फिल्म '' सम्राट '' [1954] निर्देशक नाजम नकवी, फिल्म '' शर्त '' [1954] निर्देशक बी. मित्रा, फिल्म '' बहु '' [1955] निर्देशक शक्ति सामंत, फिल्म '' बंदिश '' [1955] निर्देशक सत्यन बोस, फिल्म '' अरब का सौदागर '' [1956] निर्देशक एस. डी. नारंग, फिल्म ''  दुर्गेश नंदिनी '' [1956] निर्देशक बी. मित्रा, फिल्म '' एक ही रास्ता '' [1956] निर्देशक बी. आर. चोपड़ा, फिल्म '' हमारा वतन '' [1956] निर्देशक जयंत देसाई, फिल्म '' इंस्पेक्टर '' [1956] निर्देशक शक्ति सामंत, फिल्म '' लालटेन '' [1956] निर्देशक हरीश, फिल्म '' ताज़ '' [1956] निर्देशक नंदलाल जसवंतलाल, फिल्म '' बंदी '' [1957] निर्देशक सत्यन बोस, फिल्म '' चंपाकली '' [1957], फिल्म '' एक झलक '' [1957], फिल्म '' हिल स्टेशन '' [1957], फिल्म '' कितना बदल गया इंसान '' [1957], फिल्म '' मिस मेरी '' [1957], फिल्म '' पायल '' [1957], फिल्म '' यहुदी की लड़की '' [1957], फिल्म '' दो मस्ताने '' [1958] फिल्म '' पोलिस '' और फिल्म '' सहारा '', फिल्म '' चाँद '' [1959] और फिल्म '' हम भी इंसान है '', फिल्म '' गर्ल फ्रेंड '' [1960], फिल्म '' दुनिया झुकती है ''और फिल्म '' मासूम '', फिल्म '' बीस साल बाद '' [1962], फिल्म '' माँ बेटा '' और  फिल्म '' साहिब बीबी और गुलाम '', फिल्म '' बिन बादल बरसात '' [1963], फिल्म '' कोहरा '' [1964], फिल्म '' दो दिल '' और फिल्म '' फ़रार '', फिल्म '' बीबी और मकान '' [1966],फिल्म '' सन्नाटा '' और फिल्म '' अनुपमा '', फिल्म '' मझली दीदी '' [1967], फिल्म '' दो दूनी चार '', फिल्म '' ख़ामोशी '' [1969], फिल्म '' राहगीर '' और फिल्म '' देवी चौधरानी '', फिल्म '' उस रात के बाद '' [1970], फिल्म '' बीस साल पहले '' [1972], फिल्म '' दो लड़के दोनों कड़के '' [1977] और फिल्म '' लव इन कनाड़ा '' [1979]

 हेमंतकुमार को प्राप्त पुरस्कार और अवार्ड : - 

           हेमंतकुमार के सफल फ़िल्मी कैरियर में उन्हें अनेक पुरस्कार और सन्मान प्राप्त हुए है। उन्हें पहली बार उनकी बांगला फिल्म '' नील आकाशेर नीचे '' के लिए '' प्रेसिडेंट गोल्ड मेडल '' प्राप्त हुआ था। 

सं.1956 में फिल्मफेयर का '' बेस्ट संगीत निर्देशक '' पुरस्कार [ नागीन ]

सं.1986 में फिल्म '' निमंत्रण '' के लिए '' बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर '' पुरस्कार 

सं.1962 में फिल्म '' स्वरलिपि '' के लिए बेंगाल फिल्म जर्नलिस्ट 

एसोसिएशन [ BFJA ] का '' बेस्ट संगीत निर्देशक '' पुरस्कार। 

सं.1963 में फिल्म '' बीस साल बाद '' के लिए BFJA का '' बेस्ट संगीत 

निर्देशक '' पुरस्कार।

सं.1968 में फिल्म '' बालिका बधु '' के लिए BFJA का '' बेस्ट संगीत  

निर्देशक '' पुरस्कार। 

सं.1986 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार। 

सं.1988 में कलकत्ता विश्वविद्यालय द्वारा '' डी. लिट् '' की उपाधि। 

सं.1971 में यूनाइटेड स्टेटस सरकार द्वारा बाल्टीमोर, मेरीलैंड की 

नागरीकता देकर सन्मानित किया गया।

       सं. 1989 में ढाका में आयोजित '' माइकल मधुसूदन अवार्ड '' समारोह में अवार्ड लेने हेमंतकुमार पहुंचे थे। वहाँ एक समारोह में हिस्सा भी लिया था। परन्तु ढाका से लौटने के पश्चात उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। इस महान पार्श्वगायक और संगीतकार ने फ़िल्मी दुनिया और दुनिया को अलविदा करते हुए 26 सितम्बर 1989 को दुनिया से रुखसत ली।